फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में बढ़े सर्दी खांसी और जुकाम के मरीज

विज्ञापन
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के दवा वितरण कक्ष पर लगी लाइन।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-खांसी जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। घंटों लाइन में लगने के बाद मरीजों को उपचार मिल सका। वहीं जांच सैंपल देने के बाद रिपोर्ट के लिए अगले दिन का समय दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखा गया। सुबह नौ बजे से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई। लंबी लाइन के बीच घंटों बाद मरीज पर्चा बनवा पाए। भीड़ अधिक होने के कारण चिकित्सक भी मरीज को दो से तीन मिनट ही देख पा रहे थे।
दवा काउंटर पर भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। घंटों बाद मरीजों को दवा मिल सकी। सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन कक्ष में रही। सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-खांसी व जुकाम के मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसके अलावा ईएनटी कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ ज्यादा रही। फिजिशियन कक्ष के डॉ. महावीर ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव के चलते मरीज बीमार हो रहे है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

-
जांच रिपोर्ट को अगले दिन का दिया गया समय
जिला अस्पताल में रोजाना की अपेक्षा सोमवार को भीड़ अधिक रही। उपचार को पहुंचने वाले अधिकांश मरीजों की चिकित्सक जांच भी लिख रहे थे। ऐसे में सोमवार को करीब साढ़े चार सौ मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इसमें अधिकांश मरीजों की चार से पांच जांचें भी लिखी गई थीं। मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए अगले दिन का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें