जिला अस्पताल में बंद पड़ी कैंटीन। संवाद
लखीमपुर/ओयल। शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक महिला से दुष्कर्म की घटना के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल की पड़ताल की गई। इस दौरान यहां की सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे दिखी। अस्पताल के चारों तरफ उगीं झाड़ियां, बंद सीसी कैमरे व खंडहर में तब्दील हो चुके आवासीय परिसर शाम होते ही डरावनी जगह में बदलने लगते हैं।
अस्पताल परिसर के मैदान में सन्नाटा पसरा था। यहां बने आवास में कई खंडहर के रूप में मिले। लोगों ने बताया कि शाम के बाद यहां सुरक्षा के नाम पर न तो कोई गार्ड रहता है और न ही सीसी कैमरे लगे हैं। रात के समय कोई भी आराम से आकर किसी भी प्रकार की वारदात को अंजाम दे सकता है।
वहीं, अस्पताल में ओपीडी के बाद भूतल पर बनी कैंटीन व जीने के पास सुनसान हो जाता है। तीसरी मंजिल भी रात में सुरक्षित नहीं रहती है। अस्पताल के बाहर लगे सीसी कैमरे लंबे समय से नहीं चल रहे हैं।
जिला अस्पताल में बंद पड़ी कैंटीन। संवाद
जिला अस्पताल में बंद पड़ी कैंटीन। संवाद
जिला अस्पताल में बंद पड़ी कैंटीन। संवाद