फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आयकर टीमों ने कई प्रतिष्ठानों पर मारा छापा

विज्ञापन
मोहम्मदी में किराना स्टोर पर जांच करती आईटी टीम संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले की अलग-अलग जगहों पर छापा मारा। आयकर विभाग के छापा पड़ते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई प्रतिष्ठानों के मालिकों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए। गैर जनपद से आई टीम देर शाम तक प्रतिष्ठान के कागजों को जांच-पड़ताल करती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने एक साथ जिले सहित शहर में कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। स्थानीय पुलिस के साथ आईटी टीम कचहरी रोड स्थित लाला काशीनाथ ज्वैलर्स, खीरी रोड स्थित नीलकमल शोरूम के रवि अग्रवाल व रानीगंज स्थित एक प्रतिष्ठान पर पहुंची। गैर जनपद से आई आईटी टीम ने प्रतिष्ठानों में पहुंचकर आयकर की जांच की।
देर शाम तक टीम जांच-पड़ताल में जुटी रही। वहीं शहर में इनकम टैक्स की रेड सुनकर अधिकांश दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों के अपने शटर गिरा दिए। इस दौरान प्रतिष्ठानों के मुख्य द्वार बंद करते हुए लोगों को अंदर जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन


कस्बे में छापे से मचा हड़कंप
मोहम्मदी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे आयकर विभाग की टीम ने गुप्ता मेडिकल स्टोर व पंकज किराना इंटर प्राइजेज पर छापा मारा। अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। आयकर विभाग की टीम ने दुकानों के सभी कर्मचारियों के मोबाइल, कागज लैपटॉप की जांच-पड़ताल की। टीम ने गुप्ता मेडिकल स्टोर की दुकान व उनके आवास पर जांच की। इसके बाद पंकज किराना की दोनों दुकानों पर जाकर जांच पड़ताल की। जनपद लखनऊ, बनारस व अलीगढ़ की यह टीम थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें