फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पुलिसकर्मियों समेत 14 कर्मचारी सेवानिवृत्त

Sat, 31 Jan 2015 07:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
31 जनवरी को जिले में पांच पुलिसकर्मी, छह नगर पालिका कर्मी समेत 14 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। सभी सरकारी कर्मचारियों को कार्यक्रम आयोजित कर सेवा कार्यों के लिए सम्मानित कर विदाई दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में निघासन थाने में तैनात विशेष श्रेणी के दरोगा दिवाकर तिवारी, मोहम्मदी कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल नंदलाल, पुलिस लाइंस से सिपाही अजयपाल, नीमगांव थाने में तैनात सिपाही राजाराम, एसपीओ कार्यालय में तैनात सिपाही राधेश्याम वर्मा और स्वीपर मेवाराम शामिल हैं। वहीं नगर पालिका में सफाईकर्मी मुन्नी देवी, राजू, रामरती के अलावा निर्माण गैंग के कर्मचारी कृष्णा, छेदी और नरायन सेवानिवृत्त हो गए। इन सभी पालिका कर्मियों को एक कार्यक्रम आयोजित कर सेवा कार्यों के लिए सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। विकास भवन स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय में सेवानिवृत्त हुए प्रधान सहायक रामसागर को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। इस मौके  पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम कुमारी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
बैंक कर्मी को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
सिकंद्राबाद। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर क्लर्क योगेश्वर तिवारी लगातार 21 वर्ष से अधिक समय तक सेवा करने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त होने पर बैंक के कर्मचारियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। योगेश्वर तिवारी अगस्त वर्ष 1993 में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात हुए थे। सितंबर 2014 में उनका प्रमोशन क्लर्क के पद पर हो गया था। इस दौरान शाखा प्रबंधक कमलेश वर्मा, होरीलाल, प्रतीक वर्मा, सुप्रभात महंत, दीपक आदि लोग थे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को दी विदाई
निघासन। करीब दो साल से थाने में तैनात दरोगा दिवाकर तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर यहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस और क्षेत्र के लोगों ने शाल, गीता, स्मृति चिह्न आदि भेंटकर विदाई दी। कार्यक्रम को एसडीएम पीके सिंह, सीओ मोहम्मद इब्राहिम, प्रभारी कोतवाल भानू प्रताप, सिंह, एसओ सिंगाही जेपी यादव, एसओ निघासन आरके यादव आदि लोगों ने भी संबोधित किया। इस दौरान दरोगा दिवाकर तिवारी ने भी 39 साल के  सेवाकाल में आए उतार-चढ़ाव को लोगों से साझा किया। इस दौरान प्रधान चेतराम यादव, लेखराम भास्कर, केके गुप्ता, इस्लामुद्दीन, पूर्व प्रधान दरवेश यादव, दामोदर प्रसाद वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें