फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छिनैती की घटना का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि बीते दिन हुई छिनैती की घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई थी। घटना में एक बिना नंबर की सफेद अपाचे बाइक का प्रयोग किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम मुस्लिम निवासी ग्राम रंगीला नगर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 9,620 रुपये बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें