फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेठ घाट मंदिर परिसर में 1.72 करोड़ से कराए गए कार्यों का लोकार्पण

Sat, 25 Oct 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सेठ घाट मंदिर परिसर में 1.72 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया। विधायक योगेश वर्मा ने शुक्रवार को फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। परिसर में एक सभागार, सामुदायिक शौचालय, स्वागत द्वार, इंटरलॉकिंग मार्ग और पुरुष घाट का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हमारा उद्देश्य नगर का स्थाई सौंदर्यीकरण करना है, जो हमारी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप हो। इस घाट पर वे सभी तत्व मौजूद हैं जो भारतीय सभ्यता और आध्यात्मिकता का प्रतीक हैं। कहा कि नदी, घाट, बाग-बगीचा और पौराणिक मंदिर सहित यह पूरा क्षेत्र नगर की अमूल्य धरोहर है। जब से विधायक बना तब से सतत विकास का प्रयास जारी है। विधायक ने छठ पूजा आयोजन समिति का आभार जताया। इस मौके पर नीरज सिंह, अशोक अवस्थी, प्रशांत जायसवाल, मृगांक शेखर उपाध्याय, अनिल जायसवाल, संजय राय, गुड्डू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें