फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भारतीय योग संस्थान के 33वें केंद्र का शुभारंभ

Tue, 30 Jun 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नए योग केंद्र के शुभारंभ के दौरान अ​ति​थि, पदा​धिकारी व साधक। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सेठ घाट मंदिर परिसर में भारतीय योग संस्थान का 33वां निःशुल्क योग साधना केंद्र खोला गया। मंगलवार को सदर विधायक योगेश वर्मा ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

योग साधना केंद्र खोलने में महंत हरी सिंह, निर्मल पब्लिक स्कूल के क्षेत्रीय प्रधान रामबहादुर मित्रा, क्षेत्रीय मंत्री नीलम वाजपेई और हरिनंदन वाजपेई का विशेष योगदान रहा। उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा ने भारतीय योग संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। जिला प्रधान अधिवक्ता रमेश कुमार वर्मा ने हरिनंदन वाजपेई को नए केंद्र का केंद्र प्रमुख बनाया, जबकि अमित को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया।
जिला मंत्री शिवराम वर्मा, क्षेत्रीय प्रधान रामबहादुर मित्रा सहित अन्य योग शिक्षकों ने साधकों को योगाभ्यास कराया और नियमित योग करने की अपील की। इस दौरान शिक्षक एलएमसी के प्रतिनिधि मानवेंद्र सिंह, कमल किशोर बरनवाल, प्रेमपाल वर्मा, गोपाल गुप्त, अरविंद कुमार वर्मा, अधिवक्ता राजीव मिश्रा, रामटहल वर्मा, ओपी श्रीवास्तव, दयानंद शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें