भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी ने धरमपुरवा में रपटा पुल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को गैस के फ्री कनेक्शन के बारे में भी जानकारी दी।
अजय मिश्र टेनी ने सांसद निधि के 31 लाख की लागत से बने इस रपटा पुल से कंधई पुरवा, ईश्वरी पुरवा और ढखेरवा खालसा आदि गांवों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि रकेहटी से धरम पुरवा का मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत प्रस्तावित किया गया है। शीघ्र ही इस सड़क का निर्माण चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत पूरे जिले में करीब दो लाख से अधिक लोगों को गैस कनेेक्शन फ्री दिए जा रहे हैं। देश के प्रत्येक घर में गैस उपलब्ध कराने की योजना केंद्र सरकार ने बनाई है। इस दौरान अजय गुप्ता, रमेश तिवारी, श्याम प्रकाश, रामनरेश, रामपाल, कुलदीप, मोलहे, हरद्वारी लाल, नागेंद्र सिंह सेंगर, प्रज्ञानंद श्रीवास्तव, रतीराम लोधी आदि लोग मौजूद रहे।