फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साए में रही पलिया तहसील

Sat, 06 Jun 2015 10:50 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को तहसील में वकीलों और प्रशासनिक अधिकारियों के विवाद के बाद तहसील छावनी में तब्दील हो गई है। जिला प्रशासन ने यहां एहतियातन बड़ी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसी बात को लेकर वकील और प्रशासनिक अधिकारी आमने सामने आ गए थे। एसडीएम का कहना था कि वकीलों ने एक आदेश का विरोध अमर्यादित तरीके से किया था जबकि वकीलों का कहना था वे लोग सिर्फ मिलने के लिए समय मांगने गए थे। इसके बाद दोनाें पक्षों में विवाद हो गया था। मामले को गंभीर होता देख शनिवार को यहां पीएससी समेत तमाम पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
अधिवक्ता संघ ने किया कार्य बहिष्कार, भटकते रहे लोग
पलियाकलां। तहसील में हुए विवाद के बाद वकीलों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर दिया है। इससे बेंच खाली रहीं और तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। मुकदमों की पैरवी समेत कई कार्यों के लिए तहसील आए लोग धूप में भटकते रहे। लोगों ने डीएम से जल्द से जल्द प्रकरण के निपटारे की मांग की है।
विज्ञापन

दोनों ओर चलता रहा बैठकों का दौर
पलियाकलां। तहसील में प्रशासनिक अधिकारियों और वकीलों के बीच पनपे विवाद के बाद दोनों पक्षों में शनिवार को बैठकों का दौर चला। तहसील सभागार में एसडीएम शादाब असलम, तहसीलदार नीरज पटेल, नायब तहसीलदार राजू कुमार ने कर्मियों और लेखपालों के साथ एक बैठक की। बैठक में एसडीएम ने कहा कि सभी लोग सम्मानपूर्वक कार्य करते रहेंगे। कोई भी किसी से अपनी ओर से कोई बात नहीं करेगा अगर कोई अभद्र भाषा का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर पलिया बार एसोसिएशन की एक बैठक अधिवक्ता संघ सभागार में हुई जिसमें तहसील सृजन से अब तक तहसील में कार्य कर रहे लेखपालों के स्थानांतरण के अलावा एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की गई है। बैठक में रामप्रकाश पाल, श्रीष द्विवेदी,  जावेद अख्तर, अफसर अली, मधुसुदन तिवारी, भगीरथ शाक्य समेत तमाम वकील शामिल रहे। शुक्रवार को हुए प्रकरण में आंदोलन तेजी पकड़ सकता है। वकील विस्तृत आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए आठ मई को एक बैठक करेंगे। वकीलों ने कहा है कि समस्त घटनाक्रम की सूचना और कुछ साक्ष्य वे लोग राज्यपाल को भेजेंगे। राज्यापाल के साथ यह सूचना राजस्व बोर्ड, मुख्य सचिव को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें