फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संपूर्णानगर इलाके में शाम होते ही गुल हो जाती है बिजली

Thu, 12 Feb 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के तहत आने वाले 24 से अधिक गांवों में इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती से जनजीवन अस्तव्यस्त है। विशेष रूप से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे मेधावी छात्रों पर इसका गहरा दुष्प्रभाव पड़ रहा है। शाम ढलते ही होने वाली घंटों की कटौती विद्यार्थियों को मोमबत्ती और ढिबरी की रोशनी में पढ़ने को मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सिंगाही खुर्द, संपूर्णानगर कस्बा, भानपुरी खजुरिया, गोविंदनगर, बसही, रानीनगर, कमलापुर, मुरारखेड़ा, बमनगर सेमरी, सुमेरनगर विशेनपुरी के साथ-साथ पड़ोसी थाना हजारा क्षेत्र के रामनगर, शांतिनगर, गांधीनगर, भुर्जुनीया, टाटरगंज, सिद्धनगर, कबीरगंज, नहरोसा और राणा प्रताप नगर जैसे 24 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति की स्थिति दयनीय है। इन क्षेत्रों में लगभग लाखों छात्र-छात्राएं आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
शाम के समय जब पढ़ाई का मुख्य वक्त होता है तभी एक से दो घंटे के लिए बिजली गुल कर दी जाती है।
इस संबंध में संपूर्णानगर उपकेंद्र के अवर अभियंता पवन चंद्र ने बताया कि वर्तमान में जो भी रोस्टर लागू है वह उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नया शेड्यूल आ सकता है। इससे परीक्षार्थियों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें