फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में 73 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

Fri, 09 Oct 2015 11:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में छिटपुट झड़पों के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ। पहले चरण में जिले के चार ब्लाकों पसगवां, मोहम्मदी, बेहजम और मितौली में वोट डाले गए। सुबह सात बजे से मतदान खत्म होने तक करीब 73 फीसदी मतदान हुआ। सुबह सात बजे से नौ बजे तक मतदान की गति धीमी रही। इस बीच केवल 8.88 प्रतिशत मतदान हो सका था। नौ बजे के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ ली। सुबह 11 बजे तक 29.5, दोपहर एक बजे तक 47.5 और तीन बजे तक कुल 62.42 फीसदी मतदान हुआ था। वोटरों में जिला और ब्लाक स्तर की सरकार चुनने के लिए मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

पहले चरण में जिला पंचायत की 20 सीटों के अलावा 478 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को चुनने के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। पहले चरण के चार ब्लाकों में कुल 423 मतदान केंद्र और 1082 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। डीएम किंजल सिंह और एसपी अखिलेश चौरसिया के अलावा चुनाव आयोग के प्रेक्षक अनिल कुमार लगातार चारों ब्लाकों में भ्रमण कर मतदान का जायजा लेते रहे। मतदान के दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट झड़पें हुईं। इसके बावजूद कहीं से किसी बड़ी वारदात की सूचना नहीं मिली है।  
तमाम लोग नहीं डाल सके वोट
मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते तमाम लोग वोट डालने से वंचित रह गए। कई  मतदाता जब वोट डालने पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट पहले ही पड़ चुका है। तमाम मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम तलाशते दिखे। मतदान को लेकर युवाओं से वृद्धों तक में भारी उत्साह देखा गया। पोलिंग बूथों पर महिलाओं की भी लंबी-लंबी कतारें लगी देखी गईं। महिलाएं लंबी दूरी तय कर वोट डालने पहुंची।
विज्ञापन

फर्जी मतदान करने वालों को हिरासत में लिया
मोहम्मदी। मतदान में बाधा पहुंचाने और फर्जी मतदान करने वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के गांव बौधीखुर्द में एक व्यक्ति ने मतदान में बाधा डालने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उधर खरगापुर में फर्जी मतदान को लेकर दो गुटों में झड़प हुई और मोहउद्दीनपुर में सीओ गोला एसी श्रीवास्तव ने मतदान केंद्र के अंदर एजेंटों से मोबाइल जमा करा लिए। गांव महमदपुर कामी में बूथ पर एक व्यक्ति ने फर्जी मतदान करने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
उम्मीदवार के कार्यालय पर जमा भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा
मितौली। मतदान के दौरान दिन भर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। मितौली कस्बे के जिला पंचायत प्रत्याशी के घर चल रही दावत और भीड़ को खदेड़ कर महिला सदस्य के पति को रात भर पुलिस हिरासत में रखा गया। कस्बे के मतदेय स्थल रजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में कस्ता विधायक सुनील कुमार ने अपने कुनबे के साथ जा कर वोट डाले। मितौली तृतीय जिला पंचायत के मतदेय स्थल डोकरपुर में दो महिला प्रत्याशियों के प्रतिनिधि वोट डालने को लेकर आपस में भिड़ गए। इसमें से महिला प्रत्याशी अनुपम राज के पति पप्पू राज निवासी खंजन नगर को पुलिस ने मतदान होने तक थाने में बिठाए रखा।
विज्ञापन

समय बढ़ने के साथ मतदान में आती रही तेजी (मतदान प्रतिशत)
ब्लाक..............सुबह नौ बजे.......11 बजे.........01 बजे..........03 बजे.......समाप्ति तक
पसगवां..............8.88 ...............30.00 ..........49.5 ............60.63..........72.00
मोहम्मदी...........9.00................31.00...........48.00...........64.00.........72.00
बेहजम...............8.5...................30.00...........48.65............65.19........73.00
मितौली..............8.7...................26.00...........44.03............59.88.........74.00  
          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें