-योग शिविर : मोहल्ला शास्त्री नगर के शिव महाकालेश्वर मंदिर में योग शिविर सुबह छह बजे से।
-सुंदरकांड पाठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलियाकलां में सुंदरकांड पाठ, पूजन- हवन सुबह नौ बजे से।
-गोष्ठी : सहकारी गन्ना विकास समिति मैगलगंज में कृषक गोष्ठी का आयोजन सुबह 10 बजे से।
-जागरूकता अभियान : गन्ना विकास विभाग एवं चीनी उद्योग की ओर से सहकारी गन्ना विकास समिति गोला गोकर्णनाथ में विशेष सामाजिक सुरक्षा जागरूकता एवं नामांकन अभियान सुबह 10 बजे से।
-मेला : कस्बा ओयल में ताजिया का दसवां मेला का आयोजन शाम चार बजे से।