श्री गणेश उत्सव : श्रीलीलानाथ मंदिर परिसर और जटपुरवा के शिव मंदिर में श्री गणेश उत्सव, कलश-प्रतिमा स्थापना सुबह सात बजे से।
निशुल्क शिविर : सामाजिक संस्था रोटरी क्लब की ओर से कैंसर वैक्सीनेशन के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन सनातन धर्म सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज परिसर में सुबह नौ बजे से।
एकल नृत्य प्रतियोगिता : जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के तहत एकल नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन अभिनंदन सभागार में सुबह 10 बजे से।
गणेश महोत्सव : भीखमपुर कस्बे के शिव मंदिर और काली मंदिर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे से।
कस्बा खमरिया में दशम गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन शाम सात बजे से।
स्वास्थ्य शिविर : डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पंचायत भवन में दोपहर दो बजे से।
प्रमाणपत्र वितरण : सिक्योर वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भीरा में छात्रवृत्ति एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम दोपहर दो बजे से।
रामलीला : निघासन के रकेहटी कस्बे के प्राचीन बुढ़वा बाबा मंदिर में रामलीला का आयोजन शाम आठ बजे से।