-साइकिल रैली : नेहरू युवा केंद्र की ओर पलिया में बस अड्डे से मालगोदाम रोड तक और मोहम्मदी में मूड़ा गालिब पेट्रोल पंप से सेंट सोल्जर स्कूल तक विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता रैली सुबह आठ बजे से।
विज्ञापन
-थेरेपी शिविर : पवन फूड्स महिला कुटीर उद्योग में कपिंग थेरेपी शिविर सुबह नाै बजे से।
-क्रिकेट मैच : भीखमपुर में अमर शहीद राजनारायण मिश्र स्मारक क्रिकेट मैच सुबह 10 बजे से।
-सम्मान समारोह : गुरुनानक इंटर कॉलेज में भारतीय योग संस्थान की ओर से सम्मान समारोह सुबह 10:30 बजे से।
विष्णु महायज्ञ : बिजुआ के पिपरिया गंगा में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीकृष्ण कथा पूर्वाह्न 11 बजे से।
-क्रिकेट टूर्नामेंट: गोला के स्टेडियम पर डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शाम छह बजे से।
- सिंगाही के मेला मैदान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल मैच रात आठ बजे से।