-लंगर सेवा : मैलानी में मुख्य बाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब में गुरुनानक जयंती पर भवानी शंकर माहेश्वरी बंटी की ओर से लंगर दोपहर 12 बजे से।
-फुटबॉल : गोला खेल महोत्सव के तहत तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से।
-एकल नृत्य : भारत विकास परिषद की ओर से कृष्णा मैरिज लाॅन में एकल नृत्य प्रतियोगिता दोपहर 1 बजे से।
-रामलीला : जंगबहादुरगंज के रामलीला कार्यक्रम में कलाकारों की ओर से नाटक पृथ्वी की पुकार का मंचन अपराह्न दो बजे से।
-बिजुआ के रुद्रपुर में रामलीला का मंचन कार्यक्रम शाम चार बजे से।
-सिंगाही में रामलीला मंच पर रामलीला कार्यक्रम रात 9 बजे से।
-दस्तारबंदी : मदरसा अल्जामिअतुर्र रजविया अनवारूल कुरआन मोहम्मदपुर में दस्तारबंदी शाम 8 बजे से।