स्वास्थ्य शिविर : सीएचसी फरधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 8 बजे से।
क्रमिक अनशन : कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से।
कथा : बिजुआ की ग्राम पंचायत मटैहिया के मजरा बोझवा में देवी भागवत कथा का कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे से।
पुष्प वाटिका : मोहम्मदी में मेला श्रीरामलीला में पुष्प वाटिका लीला का मंचन अपराह्न 3 बजे से।
राम विवाह : गोला की श्रीरामलीला में धनुष भंग, लक्ष्मण परशुराम संवाद एवं भगवान श्रीराम के विवाह का मंचन अपराह्न 3 बजे से।
मंचन : धौरहरा मेला मैदान में श्रीरामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन अपराह्न 3 बजे से।
राम बारात : नगर के रामलीला कार्यक्रम में रामबरात का आयोजन शाम 6 बजे से।