-श्रीमद् भागवत कथा : मैगलगंज के मढ़िया घाट में ऋषिकुल वैदिक आश्रम में श्रावण माह विशेष श्रीमद् भागवत कथा सुबह 8 बजे से।
-प्रशिक्षण : निघासन के ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरसीए) के तहत पंचायत उन्नयन सूचकांक आधारित प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से।
-प्रशिक्षण : मोहम्मदी संविलियन विद्यालय सुआताली मड़ैया में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से।
-कांवड़ यात्रा : मैगलगंज से 17वीं ओम शिव कांवड़िया सेवा समिति के तत्वावधान में कांवड़ लेकर फर्रुखाबाद के लिए श्रद्धालुओं का प्रस्थान कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से।
-चयन व ट्रायल : प्रादेशिक महिला कबड्डी और सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन व ट्रायल लालपुर स्टेडियम में अपराह्न 3 बजे से।
-बैठक : निघासन के खंड विकास सभागार में पौधरोपण अभियान को लेकर बैठक शाम 4 बजे से।