फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सूचना के बावजूद सीमएओ को गैर हाजिर मिले पलिया अधीक्षक

विज्ञापन
उपकेद्र बनकटी मे स्टाक चैक करते सीएमओ - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीएमओ ने शनिवार को भारत नेपाल सीमा पर स्थित सीएचसी चंदन चौकी के उपकेंद्र बनकटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाओं मिलने पर नाराजगी जताकर सुधार करने के लिए अधीक्षक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर को तमाम खामियां मिली। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं होगी। सीएचसी चंदन चौकी के अधीक्षक को रोजाना ड्यूटी करने एवं अनुपस्थित मिली फारमा सिंह व इरफान को कारण बताओ नोटिस जारी करने, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ को सीएचसी में रहकर काम करने, उपकेंद्र के मेन गेट एवं जर्जर टिन सेट को दुरुस्त कराने, सीएचसी में 10 फीट इंटरलॉकिंग लगवाने, बाउंड्री वॉल सहित गेट की पुताई और पेंटिंग कराकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इसके अलावा डॉ. फैजान की ड्यूटी सीएचसी पर लगाने को कहा। वहीं पूर्व सूचना के बावजूद सीएचसी पलिया अधीक्षक डॉ. एएन चौहान के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। उपेंद्र बनकटी पर स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ लगवाने, आपातकाल प्रकाश के लिए इनवर्टर लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा रजिस्टर पर प्रसव नंबर अंकित न मिलने पर नाराजगी जताकर दुबारा इस तरह की कमियां न मिलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें