लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में बिजली कटौती का खेल जारी है। कहीं तार टूटने से बत्ती गुल हो रही है, तो कहीं ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से उपभोक्ताओं को घंटों तक बिजली नदारद रही। वहीं, रोस्टर के मुताबिक कटौती ने उपभोक्ताओं का हाल-बेहाल कर दिया है।
132 केवीए उपकेंद्र छाउछ के 33 केवी मेन बस-बार के अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार सुबह छह से आठ बजे तक कटौती रोस्टर जारी किया गया था। तय समय पर सुबह छह बजे बत्ती गुल हो गई, लेकिन आपूर्ति तय समय बाद मिली। कहीं साढ़े आठ बजे आपूर्ति आई तो कहीं नौ बजे।
हालांकि विद्युत निगम ने आपूर्ति को समय पर बहाल कर दी थी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट के चलते बिजली संकट रहा। गढ़ी पावर हाउस के छह नंबर फीडर के ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से अर्जुनपुरवा, मौर्य कालोनी, हाथीपुर कोठार, मिश्राना, सेठ घाट चौराहे की आपूर्ति करीब दो घंटे बाधित रही। छाउछ उपकेंद्र के गांधीनगर, कनौजिया कॉलोनी में भट्ठे की तरफ की तरफ करीब ती घंटे आपूर्ति बाधित रही। कमलापुर, ईदगाह, शिवकालोनी में बिजली का संकट बना रहा।