फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: जमीन के विवाद में चाचा ने तलवार से काट डाली भतीजे के गर्दन

विज्ञापन
पलिया के मृतक अफान का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जानलेवा हमले में मृतक का पिता और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

पलियाकलां के मोहल्ला सिंगहिया का मामला, चाचा ने खुद को पुलिस को सौंपा
पलियाकलां। मोहल्ला सिंगहिया में मंगलवार को जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों में हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने अपने ही भतीजे पर तलवार से वारकर उसकी हत्या कर दी। जानलेवा हमले में मृतक का पिता और उसका छोटा भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उधर, हत्यारे चाचा ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ला सिंगहिया में प्लॉट की जमीन को लेकर दो भाइयों में विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह 45 वर्षीय अब्दुल रहीम पुत्र हसमत अली का अपने छोटे भाई इब्राहिम 40 से विवाद हुआ। गुस्साए इब्राहिम ने अपने बड़े भाई अब्दुल रहीम और उसके 15 वर्षीय पुत्र अफान पर तलवार से हमला कर दिया। चाचा के जानलेवा हमले में भतीजा अफान संभल भी न पाया और मौके पर ही जमीन पर जा गिरा और तड़पकर उसकी मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में अब्दुल रहीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले में अब्दुल रहीम का दो वर्षीय दूसरा पुत्र जीशान भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

उधर, हत्या के बाद हत्यारे इब्राहिम ने थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में थाना पुलिस ने अब्दुल रहीम की पत्नी हुमैरा की तहरीर पर आरोपी इब्राहिम उसकी पत्नी अफसाना व अजीजुर रहमान के खिलाफ जानलेवा हमला करने और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दो भाइयों के विवाद में एक भाई ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर हमला किया था, जिसमें भतीजे अफान की मौत हो गई है। बड़ा भाई अब्दुल रहीम घायल है। मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-आदित्य कुमार गौतम, सीओ पलिया



दस फिट जमीन के लिए चाचा ने कर दिया रिश्ता कलंकित
- दो साल के छोटे भाई जीशान के साथ कुछ सामान लेने गया था अफान
- सालों से चल रहा था विवाद, आरोपियों को लेकर दीवार पर लिखे थे नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। मोहल्ला सिंगहिया में हसमत अली के दो बेटों अब्दुल रहीम व इब्राहिम में प्लॉट की 10 फुट की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को यह खूनी संघर्ष में बदल गया। रिश्तों को कलंकित करते हुए छोटे भाई इब्राहिम ने अपने बड़े भाई पर जानलेवा हमला करते हुए भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि मृतक अफान अपने छोटे भाई के साथ दुकान पर कुछ सामान लेने गया था, जहां से वापस लौटते वक्त चाचा ने उसे मार डाला।
मोहल्ला सिंगहिया निवासी हसमत अली के छह पुत्र हैं, जिसमें अब्दुल रहीम जहां सबसे बड़ा है। वहीं इब्राहिम पांचवें नंबर पर है। इन दोनों भाइयों के बीच सालों से मामूली सी जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। कई बार मामला मारपीट तक पहुंचा और पुलिस ने कार्रवाई भी की, लेकिन फिर भी विवाद खत्म होने के बजाय बढ़ता ही गया। अब्दुल रहीम ने इसको लेकर दीवार पर वॉलपेंटिंग भी कराई और अपने भाइयों पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। फिर भी किसी तरह से सब चलता रहा। मंगलवार को हुए खूनी संघर्ष में मामूली सी जमीन के लिए जहां अब्दुल रहीम को अपने पुत्र की जान गंवानी पड़ी, वहीं इब्राहिम भी अपने भतीजे की हत्या और बड़े भाई को घायल कर जेल की सजा काटने पहुंच गया।
लोगों ने बताया कि जिस समय विवाद हुआ था उस समय मृतक अफान अपने छोटे भाई दो वर्षीय जीशान के साथ दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। जहां से वापस आते समय उसके चाचा इब्राहिम ने उसपर हमला कर दिया। घटना में दो वर्षीय जीशान के सिर में भी मामूली चोटें आईं हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद इब्राहिम ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। घटना के बाद भारी संख्या में अस्पताल और मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा रही।

पहले भी दर्ज हो चुकी है एनसीआर
इससे पहले 18 नवंबर 2022 को दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। जिसमें इब्राहिम पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज भी की थी।इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की थी।

पांच बच्चों में सबसे बड़ा था मृतक अफान
अब्दुल रहीम के पांच बच्चे हैं। इसमें सबसे बड़ा पुत्र मृतक अफान ही था। उसके बाद तीन लड़कियां हैं, जबकि पांचवें नंबर का दो वर्षीय पुत्र जीशान है जो भी मामूली रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन


वॉलपेंटिंग कर जमीन कब्जाने का लगाया था आरोप
अब्दुल रहीम ने अपने घर की दीवार पर करीब एक साल पहले वॉलपेंटिंग की थी, जिसमें उसने अपने भाइयों से परेशान होने की बात कही है। साथ ही घर का सामान, रुपया भी हड़पने और रास्ते में मारपीट करने का आरोप लगाया है। दीवार पर बाकायदा परेशान करने वालों के नाम तक लिखे हैं।

पलिया के मृतक अफान का फाइल फोटो।

पलिया के मृतक अफान का फाइल फोटो।

पलिया के मृतक अफान का फाइल फोटो।

पलिया के मृतक अफान का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें