फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकरा में हालात सामान्य

Fri, 11 Sep 2015 07:44 PM IST
कुकरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में एक समुदाय के व्यक्ति से हुई मारपीट के बाद उपजा तनाव अब सामान्य हो रहा है। कस्बे के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। दोपहर को पीएसी और पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च किया। शुक्रवार को बाजार भी खुला।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के हिंदुस्तान फार्म के दो लोगों को कस्बे के लोगों ने ट्रैक्टर से खींचकर पिटाई कर घायल कर दिया था। पीड़ित पक्ष ने छह लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में आरोपियों ने उनके घर में आग लगाने और फायरिंग करने की पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने हालात तनावपूर्ण होते ही स्थिति नियंत्रित कर ली। शुक्रवार को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में जुमे की नमाज अदा की गई। पलिया सीओ रामआसरे सिंह कस्बे में कैंप किए हैं। शुक्रवार को आरोपी लियाकत शाह और राजू शाह ने आत्मसमर्पण कर दिया था। मैलानी पुलिस ने दबिश देकर दो फरार अभियुक्तों इरफान शाह और बाबून शाह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
यह था मामला
मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा कुकरा में एक समुदाय के दो लोगों पर हुए प्राणघातक हमले के तार पशु तस्करी से जुड़े हैं। यहां इससे पहले भी इन लोगों में मारपीट हो चुकी है। कुकरा में पशुओं की हत्या कर उनका मांस बेचा जाता है इसका एक पक्ष विरोध करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें