फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल कोर्ट में नई प्रणाली लागू

Sat, 22 Aug 2015 09:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालतों में लंबित मुकदमों को ऑनलाइन किए जाने की कड़ी में सिविल कोर्ट में सोमवार से नई प्रणाली लागू की जा रही है।
विज्ञापन

जिला जज बीडी मिश्र ने आदेश जारी कर बताया है कि सिविल कोर्ट में कई अदालतों में अब सीधे कोई मामला, प्रार्थना पत्र, वाद पत्र नहीं दाखिल किया जाएगा बल्कि सिविल कोर्ट स्थित कंप्यूटराइज्ड़ सेक्सन में ऐसे प्रार्थना पत्र और वाद पत्र 12 बजे तक दिए जायेंगे। इसके बाद कंप्यूटर सेक्सन से ही स्वत: उन प्रार्थना पत्र और वाद पत्रों को सबंधित अदालतों तक पहुंचा दिए जाएगा। साथ ही सबंधित अधिवक्ताओं को मोबाइल नंबर भी अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें