फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों के नैतिक उत्थान के लिए सत्संग का आयोजन

Sat, 22 Aug 2015 12:24 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदियों के नैतिक उत्थान और मानसिक विकास के लिए शुक्रवार को सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें शांति कुंज हरिद्वार से आए रामकेवल यादव, गायत्री पीठ  लखीमपुर से रामखेलावन, उदय सिंह हरिशंकर आदि ने बंदियों को चिंतन करने की सलाह दी। इस दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ। कारागार में सत्संग के दौरान सर्वप्रथम गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। उसके बाद भक्ति गीत गाया गया। बताया गया कि मानव के अंदर देवत्व का उदय उसके अंदर मानवीय गुणों के अग्रत होने से ही होगा। जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बंदियों से चरित्र निर्माण की सलाह दी और भविष्य में ऐसा सुधारात्मक कार्यक्रम कराए जाने पर जोर दिया। इस दौरान जेलर ज्ञानप्रकाश, उप जेलर राजेश राय, चक्राधिकारी आनंद सिंह, गिरीश कुमार समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें