फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लिखी बाइक से ले जाई जा रही थी अवैध शराब, ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगापुर (लखीमपुर खीरी)। थाना संपूर्णानगर क्षेत्र में पुलिस लिखी बाइक से बोरी में लेजाई जा रही अवैध शराब को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाइक सवार दोनों युवक खुद को सीओ ऑफिस का कर्मचारी बताकर रौब दिखाने लगे। सूचना पर पहुंचे आबकारी विभाग के सिपाही ने बाइक और शराब कब्जे में ले ली। दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह दो युवक पुलिस लिखी बाइक पर बोरी लादकर जा रहे थे। पढुआ तिराहे के पास बाइक लड़खड़ाकर गिर गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शक होने पर जब बोरी खुलवाई तो पॉलिथीन की बोरी में अवैध शराब से भरे 50 से अधिक पाउच निकले। ग्रामीणों ने जब दोनों युवकों से पूछताछ की तो एक युवक ने डायरी दिखाई, जिसमें सीओ पलिया कार्यालय की मुहर लगी थी। उनके मोबाइल नंबर सहित कुछ और अन्य लोगों के भी मोबाइल नंबर लिखे थे। दोनों युवक खुद को सीओ पलिया ऑफिस का सफाई कर्मचारी बता कर रौब गांठने लगे। युवकों का कहना था कि गांव परसपुर के निकट यह बोरी पड़ी मिली थी। ग्रामीणों ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया और आबकारी विभाग व पुलिस को सूचना दी। मौके पर आबकारी सिपाही अमित कुमार तोमर पहुंचे। बाइक और शराब को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। आबकारी निरीक्षक पलिया गिरीश कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक काफी समय से अवैध शराब की बिक्री कर रहे थे। बाइक सीज कर पुलिस ने पलिया निवासी दिनेश और पवन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि युवकों ने पूछताछ में यह भी बताया है कि वह त्रिकोलिया से शराब लाकर बेचते थे। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
युवकों ने जो नाम बताए हैं। इस नाम का कोई व्यक्ति मेरे दफ्तर में काम नहीं करता है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- प्रदीप कुमार नायक, सीओ पलिया
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें