फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुरक्षा के लिए खतरा बनीं अवैध होर्डिंग्स

Fri, 05 Dec 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आंबेडकर तिराहे पर लगी होर्डिंग्स। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के चौराहों और मुख्य मार्गों पर बिना अनुमति लगे होर्डिंगों से सुरक्षा का खतरा भी है। नगर पालिका की ओर से केवल 50 निर्धारित स्थानों पर ही होर्डिंग लगाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसके बावजूद जगह-जगह अवैध होर्डिंग लगाकर न सिर्फ राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि शहर में अव्यवस्था भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


अवैध रूप से लगे इन होर्डिंग से बिजली के खंभे, सड़क संकेतक ढक जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। कई जगह बड़े होर्डिंग तूफान या बारिश में गिरकर हादसे का कारण भी बन सकते हैं। लोगों का मानना है कि नगर पालिका डिजिटल होर्डिंग को बढ़ावा दे और मानक तय कर निर्धारित स्थानों की संख्या बढ़ाए तो राजस्व में वृद्धि होगी और शहर का दृश्य भी साफ-सुथरा रहेगा।
विज्ञापन


ये हैं नियम...

- नगर पालिका की पूर्व अनुमति आवश्यक
- निर्धारित शुल्क व लाइसेंस शुल्क का भुगतान अनिवार्य
- यातायात बाधित करने वाले, बिजली के खंभे या सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति होर्डिंग पूरी तरह प्रतिबंधित
- होर्डिंग्स की मजबूती व सुरक्षा मानक तय, दुर्घटना होने पर जिम्मेदारी विज्ञापनदाता की
- समय सीमा पूरी होने पर तुरंत हटाना अनिवार्य
- निजी संपत्ति पर भी आकार और नियम लागू होंगे
-
सिर्फ निर्धारित स्थानों पर ही होर्डिंग्स की अनुमति है। बाकी अधिकृत स्थानों की संख्या बढ़ाने पर भी योजना बनाई जाएगी और अवैध होर्डिंग उतरवाई जाएंगी।
- संजय कुमार, ईओ नगर पालिका लखीमपुर

आंबेडकर तिराहे पर लगी होर्डिंग्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें