फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अवैध होर्डिंग पर आखिरकार कसा शिकंजा

Sat, 06 Dec 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर में होर्डिंग्स उतरवाते नगर पालिका के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहरभर में खतरनाक और अवैध होर्डिंग्स की समस्या पर अमर उजाला में लगातार प्रमुखता से अभियान चलाकर खबरें प्रकाशित किए जाने का बड़ा असर देखने को मिला है। नगर पालिका प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सोमवार को अवैध होर्डिंग हटाओ अभियान शुरू किया।
विज्ञापन



नगर पालिका की टीम अपने वाहनों और जेसीबी मशीन के साथ शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पहुंची और नियम विरुद्ध लगी बड़ी संख्या में होर्डिंग्स को हटाया। कई स्थानों पर बिजली के खंभों, यातायात संकेतों और सड़क किनारे बिना अनुमति लगे बोर्डों को उतारा गया, जो राहगीरों और वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बने हुए थे। इसी के साथ पालिका ने उन भवनों और दुकानों को भी चिह्नित किया, जहां पर परमिशन के बिना फ्रेम व होर्डिंग्स लगाई गई थीं। संबंधित भवन स्वामियों व विज्ञापनदाताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नियम उल्लंघन पर जुर्माना और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

अभियान में मौजूद नगर पालिका की जेई समरा सईद ने बताया कि शहर की सुंदरता और सुरक्षा प्राथमिकता है। अवैध होर्डिंग हटाने की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और जहां-जहां नियम विरुद्ध विज्ञापन लगाए गए हैं, उन्हें हटाया जाएगा।

शहर में होर्डिंग्स उतरवाते नगर पालिका के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें