फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईवे पर अवैध कट... कोहरे में बढ़ सकती है हादसों की रफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सृजन इंस्टीट्यूट कॉलेज के सामने एचपी पेट्रोल पंप के पास फोरलेन पर बना अवैध कट-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले से गुजरे स्टेट और नेशनल हाईवे पर बनाए गए अवैध कट कोहरे में हादसों की रफ्तार बढ़ा सकते हैं। जिम्मेदार अफसरों का दावा है कि इन्हें अभियान चलाकर बंद करा दिया गया है, लेकिन रविवार को की गई पड़ताल में ये गलत साबित हुआ। इसमें सामने आया कि इन्हें बंद कराने के एक-दो दिन बाद ही स्थानीय लोगों ने मौत के शॉर्टकट दोबारा बना लिए।
विज्ञापन

राजापुर चौराहे से लेकर छाउछ चौराहे तक बने तीन ओवरब्रिज के समीप दो से तीन जगहों पर अवैध कट बने हैं। ओयल में बाइपास से लेकर खीरी जिले के बाॅर्डर यानी मरखापुर तक मार्ग को चौड़ा करते हुए डिवाइडर बनाया गया था। करीब 15 किलोमीटर के दायरे में बने डिवाइडर पर 12 से 15 जगहों पर मौत के शॉर्टकट बना लिए गए हैं। तीन माह पहले सरैया-गुलरीपुरवा ग्राम के पास बने अवैध कट पर वाहन पार करते समय कस्बा ओयल निवासी युवक मधु अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए थे। हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
उचौलिया में गांव महमदपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबे के पास बनाया गया अवैध कट हादसों की वजह बना हुआ है। चार माह पहले जुलाई में इस कट को पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। करीब एक माह पहले इस कट को पार करते समय एक कार और भारी वाहन की टक्कर हो गई थी। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गांव जलालपुर, कोटरा और मोहदियापुर में बालदेवता मोड़ के पास भी अवैध कट बने हैं। सोमवार शाम को बालदेवता मोड़ पर अवैध कट पार करते समय एक युवक की कार की चपेट में आने से जान चली गई थी। उचौलिया नहर के पास भी लोगों ने अवैध कट बना लिया।
विज्ञापन

मैगलगंज बाइपास पर बने अवैध कट पर हर दिन कोई न कोई दुर्घटना हो रही है।

वैध कट के ये हैं नियम
-एनएचएआई द्वारा मानचित्र लगाकर लोगों को सचेत किया जाता है।

-वैध कट से 20 मीटर पहले सांकेतिक बोर्ड लगाए जाते हैं।

-वैध कट में एक वेटिंग लाइन भी दी जाती है, जिससे हाईवे पर चल रहे बड़े वाहनों को दिक्कत न हो।
-वैध कट में मार्ग पर मार्किंग भी होती है, जो रोड के ऊपर पीली लाइन में नजर आती है। यह लाइन थोड़ी उभरी हुई होती है, जिससे वाहन चालकों को यह पता चल जाता है कि आगे डिवाइडर पर कट है।

-वैध कट डिवाइडर पर एक ब्लींकर लाइट भी लगाई जाती है। यह पीले रंग की होती है।

लगातार इन अवैध कटों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दो से तीन टीमें लगातार इस पर काम कर रही हैं। जहां पर बड़े अवैध कट हैं, उनका लगभग कार्य पूरा भी हो चुका है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। -पुष्पेश कुमार, एरिया इंचार्ज, एनएचएआई

सृजन इंस्टीट्यूट कॉलेज के सामने एचपी पेट्रोल पंप के पास फोरलेन पर बना अवैध कट-संवाद

सृजन इंस्टीट्यूट कॉलेज के सामने एचपी पेट्रोल पंप के पास फोरलेन पर बना अवैध कट-संवाद

सृजन इंस्टीट्यूट कॉलेज के सामने एचपी पेट्रोल पंप के पास फोरलेन पर बना अवैध कट-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें