फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अफसरों की अनदेखी... सड़कों का निर्माण कार्य रुका

विज्ञापन
गांधी विद्यालय के पास ऊबड़ खाबड़ मार्ग से गुजरते वाहन-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में दो जगहों पर नगर पालिका सड़क निर्माण करा रही है।, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से दोनों जगहों पर काम आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। ऊबड़-खाबड़ सड़कों रोजाना लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गांधी विद्यालय के समीप रोड को क्रॉस करते हुए नाला निर्माण कराया गया था। इस रोड के दोनों ओर करीब दस मीटर सड़क का निर्माण किया जाना है, लेकिन अधिकारी संजीदा दिखाई नहीं दे रहे हैं। दूसरी ओर संकटा देवी मार्ग को हजरतगंंज जैसा बनाने का कार्य भी अधर में लटका हुआ है। इस रोड पर काम शुरू हुई करीब दो महीने से ज्यादा का समय बीतने को है लेकिन अभी तक पूरी तरह से नाला निर्माण का कार्य भी नहीं किया जा सका है। कुछ जगहों पर व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा है।
डीएम से लेकर एसडीएम और ईओ ने व्यापारी को नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है। अतिक्रमण कब तक हटेगा। कब निर्माण कार्य पूरा होगा, इस पर नगर पालिका के अधिकारी सही जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं। इन दोनों मार्गों पर निर्माण कार्य न होने की वजह से हर रोज कोई न कोई राहगीर गिरकर घायल हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों के जवाब का इंतजार कर रही नगर पालिका
नगर पालिका ईओ संजय कुमार ने संकटा देवी मार्ग के कुछ व्यापारियों को नोटिस जारी करते हुए खुद से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक व्यापारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। नगर पालिका व्यापारियों के जवाब का इंतजार कर रही है। ईओ संजय कुमार ने बताया कि यदि एकाध दिन में व्यापारियों की ओर से कोई जवाब नहीं आता है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए अतिक्रमण हटाकर कार्य तेजी के साथ कराया जाएगा।

गांधी विद्यालय के पास ऊबड़ खाबड़ मार्ग से गुजरते वाहन-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें