फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dudhwa: दुधवा नेशनल पार्क में दिखा लाल सिर वाला गिद्धों का 'राजा', बेहद दुर्लभ है यह प्रजाति

Sat, 24 Feb 2024 01:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

रेड हेडेड वल्चर प्रजाति को गिद्धों के राजा के तौर पर जाना जाता है। गिद्ध की यह प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है। यह अपने पंखों को छह से आठ फुट तक फैला सकता है।
विज्ञापन
दुर्लभ प्रजाति का रेड हेडेड कल्चर गिद्ध। - फोटो : डीटीआर गाइड फहीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क की सोनारीपुर रेंज में सैलानियों को अति दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध दिखाई दिया है। रेड हेडेड वल्चर यानी की लाल सिर वाले गिद्ध को देखकर सैलानी भी हैरान रह गए। गाइड ने दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध की तस्वीर खींच ली। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली से दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण करने पहुंचे डॉ. ईशान पाठक और उनकी आईएएस पत्नी हेमा नायक को दुधवा के गाइड फहीम खान जंगल का भ्रमण कराने पहुंचे थे। वह सोनारीपुर रेंज पहुंचे तो एक पेड़ की डाल पर विचित्र प्रजाति का गिद्ध दिखा। जिप्सी रुकवाकर दूरबीन और कैमरे से उसकी तस्वीर खींचने के बाद देखा तो वह एशियन किंग रेड हेडेड वल्चर निकला।

गिद्ध की यह प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है। गाइड ने बताया कि यह बहुत ही कम दिखने वाली प्रजाति है और इस गिद्ध की लंबाई 76-86 सेंटीमीटर होती है। यह अपने पंखों को छह से आठ फुट तक फैला सकता है। वजन भी इसका करीब छह किलोग्राम होता है। विलुप्त प्राय प्रजाति का गिद्ध दिखने से जंगल भ्रमण करने वाले सैलानियों ने भी खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें