फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज से मेले में जाना है तो रास्ता देखकर निकलें, 21 तक बदला रहेगा ट्रैफिक

Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवरात्र और दशहरा मेले में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले रास्ते की जानकारी जरूर कर लें। शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रविवार से 21 अक्तूबर तक रूट डायवर्जन लागू किया है।
विज्ञापन

सदर चौराहा से संकटा देवी चौराहा तक एकल दिशा में वाहन चलेंगे, जबकि शोभायात्रा और राम बरात के मार्ग पर ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे। मेला और रावण दहन के दिन कुछ वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी।
दुर्गा पूजा पंडालों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों के आसपास यातायात व्यवस्था बदली गई है। यातायात पुलिस के अनुसार, मेला और रावण दहन के दिन शाम चार बजे से सैंधरी बाइपास की ओर से शहर में आने वाले सभी प्रकार के छोटे व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


बड़े वाहनों को भी बदलना होगा रास्ता
महेवागंज की ओर से आने वाले बड़े व्यावसायिक वाहन सैधरी बाइपास होते हुए बरगद चौराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। वहीं, एलआरपी चौराहा की ओर से आने वाले बड़े वाहन बरगद तिराहा से सैधरी बाइपास होकर निकाले जाएंगे। हालांकि, आपातकालीन वाहनों, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।
-
रूट डायवर्जन शारदीय नवरात्र के पहले दिन से लागू होकर 21 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। वाहन स्वामियों से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचने की अपील है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अभिमन्यु त्रिपाठी, सीओ, यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें