फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अल्ट्रासाउंड कराना हो तो सुबह-सुबह पहुंचें महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिला अस्पताल में अगर आपको अल्ट्रासाउंड कराना है तो सुबह-सुबह ही अस्पताल पहुंचना होगा। कारण यहां सिर्फ दोपहर बारह बजे तक ही अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। उसके बाद जिला अस्पताल में जांच की जाती है। ऐसा महिला अस्पताल में रेडियोल़ॉ़जिस्ट के न होने के कारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट केके रंजन का पिछले साल जून में तबादला कर दिया गया, लेकिन इनकी जगह पर आज तक किसी की तैनाती नहीं हो सकी। ऐसे में महिला अस्पताल पिछले 12 माह से बिना रेडियोलॉजिस्ट के चल रहा है। तबादला होने के बाद महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने बंद हो गए।
गर्भवती महिलाएं निजी सेंटरों पर 800 से 1000 रुपये खर्च कर जांच कराने के लिए मजबूर हो गई। गर्भवतियों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए सीएमओ ने जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को दोनो जगह जांच करने के निर्देश दिए। इस पर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक महिला अस्पताल में और फिर इसके बाद जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए जाते हैं। ऐसे में दोनो अस्पतालों के मरीज परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें