लखीमपुर खीरी। जिले के दो एसीएमओ का गैर जनपद तबादला हो गया है। वहीं एमसीएच विंग में एक वरिष्ठ परामर्शदाता सहित एक एसीएमओ को जिले में तैनाती मिली है।
शासन ने बृहस्पतिवार को ट्रांसफर सूची जारी कर दी। इसमें एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार का अमरोहा और डॉ. बीसी पंत का जौनपुर तबादला किया गया है। वहीं, अमरोहा में तैनात एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को जिले में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को इसी पद पर एमसीएच विंग में तैनात किया गया है। संवाद