संबंधित पोर्टल पर ही वाहन का पूर्ण विवरण भरें। वाहन जिस कंपनी का है, उसका चयन करना होगा। इसके बाद वाहन की पूरी जानकारी मांगी जाएगी। जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, दिनांक और चेचिस नंबर आदि। अंत में पेमेंट का विकल्प आएगा। पेमेंट करते ही ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
समाधान न होने की दशा में ईमेल एसआईएएम एटदरेट एसआईएएम डॉट इन पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि यह एडवाइजरी इसलिए जारी की गई है कि सभी लोग जल्द से जल्द अपने वाहन की एचएसआरपी बुक करा लें, जिसकी रसीद दिखाकर जुर्माने की कार्रवाई से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार बिना एचएसआरपी के पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। इसके बाद दोबारा पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा।