फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल जाएं तो पहचान-पत्र जरूर साथ ले जाएं

विज्ञापन
गौरीफंटा बार्डर पर आने-जाने वालों की चेकिंग करती एसएसबी। संवाद
विज्ञापन
गौरीफंटा। अगर नेपाल घूमने का मन बना रहे हैं, तो बिना पहचान-पत्र घर से न निकलें। नेपाली सुरक्षा एजेंसियां बिना पहचान-पत्र आने वालों पर्यटकों को बाॅर्डर से लौटा रहीं हैं। भारतीय सैलानियों को सीमा पर 500 मीटर की दूरी में करीब 10 जगह सुरक्षाबलों की चेकिंग के बाद ही नेपाल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। वहीं गौरीफंटा बाॅर्डर पर तैनात एसएसबी भारत आने वाले नेपालियों को आईडी देखकर प्रवेश दे रही है।
विज्ञापन


गौरीफंटा-धनगढ़ी बाॅर्डर पर इन दिनों नेपाल की तरफ से काफी सख्ती बरती जा रही है। नेपाल की तरफ एपीएफ, कैलाली और कंचनपुर जिला पुलिस और कुछ ही दूरी पर स्थित पुल पर त्रिनगर पुलिस जांच कर रही है। पुल पार करते ही कस्टम और नेपाली एपीएफ के साथ ट्रैफिक पुलिस भी भारतीय सैलानियों की जांच कर रही है। सेमल पोस्ट पर एपीएफ चेकिंग कर आईडी और प्रपत्र देखने के बाद ही सैलानियों को नेपाल जाने दे रही है। बाॅर्डर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर 10 चेकिंग पोस्ट से गुजरने के कारण भारतीय सैलानियों को खासी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें