फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 21 से 27 सितंबर तक बिजली कटौती का रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत कार्य के चलते विद्युत निगम ने कटौती का नया रोस्टर जारी किया है। 21 से 27 सितंबर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सात घंटे कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

रोस्टर के मुताबिक, 21 सितंबर को मोहल्ला शिवपुरी काॅलोनी, मेला मैदान मार्ग, मंडी गेट के पास, जेल मार्ग, लालपुर स्टेडियम, काशीनगर, डीसी मार्ग पर काम होने की वजह से सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 22 सितंबर को बृज भवन, खीरी मार्ग, सुभाषनगर, ईदगाह, नौरंगाबाद, अनूप शुक्ला ट्रांसफार्मर के पास, कचहरी के आसपास के इलाकों में कटौती की जाएगी। 23 सितंबर को मलेरिया कार्यालय नौरंगाबाद, दुर्गा मंदिर काशीनगर, शिवपुरी काॅलोनी, मेला मैदान आदि स्थानों पर कटौती की जाएगी।
24 को संजय पिन्ची के पास शिव काॅलोनी, बृज भवन, शिवपुरी काॅलोनी, ईदगाह, शुक्ला ट्रांसफार्मर रामापुर मार्ग, मंडी गेट के पास, शहपुरा कोठी नाले पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 25 को गोटैय्याबाग, गढ़ी उपकेंद्र के सामने, मेला मैदान रोड, मलेरिया कार्यालय नौरंगाबाद, दुर्गा मंंदिर काशीनगर, पुलिस लाइन, सिटी अस्पताल आदि स्थानों पर कार्य चलने की वजह सेे बिजली कटौती की जाएगी। 26 सितंबर को उदयपुर, बृज भवन, कृष्णा टाकीज, ईदगाह, अनूप शुक्ला ट्रांसफार्मर के पास, जेल के सामने और 27 को रतनलाल पीसीओ छाउछ, गढ़ी उपकेंद्र के सामने, मेला मैदान बूथ, नौरंगाबाद, काशीनगर आदि स्थानों कर मरम्मत कार्य की वजह से कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें