फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जीएसटी में बदलाव के बाद भी चीजें मिल रहीं महंगी तो करें शिकायत

Sat, 27 Sep 2025 07:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवरात्र के अवसर पर सरकार ने जीएसटी में कई बदलाव किए हैं। इसके बाद कई आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है। हालांकि ग्राहकों को अभी इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि अधिकांश दुकानदार पुराना स्टॉक लगा होने का दावा कर रहे हैं। वहीं सरकार ने इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जीएसटी संरचना में बड़ा बदलाव करते हुए केवल दो स्लैब 5 और 18 फीसदी रखने का निर्णय लिया था। पहले चार दरें (5, 12, 18 और 28 प्रतिशत) लागू थीं, लेकिन अब 12 और 28 प्रतिशत की दरें खत्म कर दी गईं हैं। इस फैसले के बाद करीब 175 से अधिक वस्तुओं के दाम घटे हैं। इसमें पेस्ट, साबुन, दवाएं, दूध की बोतलें, मिक्सर-ग्राइंडर, पंप सेट, टाइल्स, केबल, फर्नीचर, जूते, बैग सहित रोजमर्रा की सामग्री शामिल हैं।
हालांकि छोटे व्यापारी अब भी अपनी दुकानों में पुराना स्टॉक लगा होने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि पुराना स्टाॅक होने की वजह से अगर वह सामान सस्ता बेचेंगे तो उनका नुकसान होगा। इसलिए वह सामान सस्ता नहीं बेच पा रहे हैं। वहीं इस संबंध में जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों को सामान अब नई कीमत पर ही बेचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें