लखीमपुर खीरी। यदि आपको घर की रंगाई पुताई से लेकर कॉरपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर से लेकर टैक्सी सेवा की जरूरत है, तो इसके लिए जिला सेवायोजन कार्यालय का टोल फ्री नंबर 155330 डायल करें।
इसके बाद सेवामित्र आपके घर पहुंचकर आपकी समस्या का समाधान करेगा। जिला रोजगार सहायता अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय ने जिले वासियों को उनके घर पर ही विभिन्न प्रकार की सेवाएं मुहैया कराने के लिए सेवामित्र पोर्टल शुरू किया है। कोई भी व्यक्ति सेवा मित्र के आधिकारिक पोर्टल sewamitra.up.gov.in, इसके एप और कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 155330 पर फोन कर सकता है। उसे कौशल प्राप्त कामगारों से सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद