फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मौसम मेहरबान रहा तो आज मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छाउछ उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं का बिजली संकट आज खत्म होने के आसार हैं, क्योंकि मंगलवार शाम करीब सात बजे ट्रांसफार्मर लेकर आ रहा वाहन लखनऊ से लखीमपुर के लिए निकल चुका था। अधिकारियों का कहना है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो बुधवार की सुबह दस बजे से पहले बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। वहीं, बारिश होने पर समय लगेगा।
विज्ञापन

छाउछ उपकेंद्र पर लगे दस एमवीए के ट्रांसफार्मर में कुछ दिन पहले तकनीकी खराबी आ गई। बताते हैं यह ट्रांसफार्मर अभी कुछ माह पहले ही गोरखपुर से नया मंगवाकर लगवाया गया था। इससे राजगढ़, रामनगर आदि कई मोहल्लों में पिछले चार दिन से बिजली कटौती जारी है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में हो रही बिजली कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बिजली सप्लाई न मिलने से लोगों की दिनचर्या के साथ काम धंधा तक प्रभावित है। पिछले कई दिन से हो रही बिजली कटौती को लेकर मोहल्लेवासियों में विभागीय अधिकारियों से लेकर माननीयों के प्रति नाराजगी है।

नया ट्रांसफार्मर मऊ से आ रहा है। जो मंगलवार देर रात आ गया। यदि रात में बरसात न हुई तो ट्रांसफार्मर को इंस्टाल कर सुबह आठ बजे तक बिजली सप्लाई बहाल कका दी जाएगी। शैलेंद्र कुमार अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें