फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...नहीं हुई सुनवाई तो खुद बना डाला रास्ता

Wed, 30 Sep 2015 08:12 PM IST
मझगईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखड़ाफार्म में दो माह पूर्व आई बाढ़ के पानी से कट कर मार्ग पर तालाब बन गया था। प्रशासन से इसकी मरम्मत की मांग की गई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसको देख इलाके के समाजसेवी जसवंत सिंह बिट्टू ने खुद ही इस रास्ते को मिट्टी से पाट कर तैयार कर डाला।
विज्ञापन

कस्बे से चौखड़ा फार्म जाने वाला मार्ग दो माह पूर्व आई बाढ़ में पीपल के पेड़ के पास कटकर तालाब बन गया था, जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यहां के लोगों ने कई बार अधिकारियों से रास्ता बनाने की मांग की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों की परेशानी देख सैकड़ों गरीबों की शादियां और तमाम गरीबों की  आंखों का आपरेशन करा चुके समाजसेवी परमजीत सिंह के पुत्र जसवंत सिंह ने बुधवार को अपने ट्रैक्टर से मजदूरों के साथ जुटकर मिट्टी पाट दी और फिर उसे बराबर कर दिया। जिससे अब कोई भी आ जा सकता है। रास्ता बनने से जहां लोगों को राहत मिली वहीं इस नेक कार्य के लिए सभी ने उनकी जमकर प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें