फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मांगें पूरी न हुईं तो 13 से फिर होगा आंदोलन

विज्ञापन
अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे बिजली संविदा कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीते तीन दिन से बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों का लगातार धरना जारी रहा।
विज्ञापन

धरने के दौरान अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बुधवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में वार्ता की गई।अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिश्रा ने बताया कि यह निर्णय लिया गया कि वार्ता के अनुसार यदि 12 सितंबर तक मांगें पूरी न हुईं तो 13 सितंबर को फिर के आंदोलन होगा। उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि 12 सितंबर को ही कर्मचारियों की एक बैठक भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर होगी और उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ द्वारा की जा रही मांगों पर विचार विमर्श होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें