गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर न होने की दशा में किसान सत्याग्रह आंदोलन करने को विवश होंगे। इसको लेकर राकिशसं के पदाधिकारियों ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को ज्ञापन सौंपा है।
संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि गन्ना किसानों को गन्ना चीनी मिल में आपूर्ति करने के लिए सहकारी गन्ना विकास समितियां गन्ना आपूर्ति पर्ची मोबाइल से मैसेज भेज कर करवाया जाता है। आपूर्ति हो जाने के बाद भुगतान चीनी मिलें किसानों के बैंक खातों में करती थी। नवीन पेराई सत्र 2023 -24 में प्रदेश के गन्ना आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने गन्ना किसानों को पर्चियों के साथ गन्ना भुगतान गन्ना समितियां के माध्यम से किए जाने का आदेश दिया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश गन्ना पूर्ति विनियमन अधिनियम 1953 की धारा 17 में गन्ना मूल्य तुरंत भुगतान किए जाने का प्रावधान है। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड गोला के गन्ना किसानों को पेराई सत्र का गन्ना भुगतान 14 दिन में करना सुनिश्चित करें। भुगतान न होने पर संगठन सहकारी गन्ना विकास समिति में सत्याग्रह करेगा। जिलाध्यक्ष के साथ ज्ञापन देने वालों में शिवदयाल वर्मा, संतोष सिंह भदौरिया, राहुल वर्मा, राधेश्याम ,जय सिंह यादव, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।