फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादी से मना किया तो एआई से बनी तस्वीरों से बदनाम करने की धमकी

Thu, 22 Oct 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शादी से इन्कार करने पर युवती को एआई से शादी से संबंधित तस्वीरें बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्थित एक बैंक में नौकरी करने वाली युवती के पिता ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी मोहल्ले के युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के मुताबिक, दीपक अवस्थी काफी समय से युवती को फोन और संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। आरोप है कि कुछ दिन पहले वह हल्द्वानी पहुंचा और रास्ते में युवती को घेरकर अभद्रता की और धमकाया।
विज्ञापन

युवती ने शादी करने से मना किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के भाई पंकज अवस्थी, उसकी मां और बहनों पर भी आरोपी का साथ देने और परिवार पर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता के मुताबिक, 27 सितंबर 2026 की रात करीब दो बजे आरोपी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ जबरन घर के अंदर घुस आया। अगले दिन आरोपी और उसका भाई युवती के पिता के स्कूल भी पहुंचे और शादी के लिए दबाव बनाते हुए धमकाया। आरोप है कि युवक ने एआई की मदद से शादी से संबंधित तस्वीरें बनाकर वायरल करने और युवती को बदनाम करने की धमकी दी।
सीओ महक शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच आई गौरव कुमार को सौंपी गई है। मामले से जुड़े तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें