फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा में बिना मास्क घूमते मिले तो देना होगा 500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
पार्क क्षेत्र में लगा चेतावनी बोर्ड।
विज्ञापन
दुधवा में ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बरती जा रही सतर्कता, देखे जा रहे हैं कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट - गाइड और जिप्सी चालकों को भी दिए गए हैं कोविड प्रोटोकाल की पालन करने के दिशा-निर्देश
विज्ञापन

पलियाकलां। कोविड-19 के बाद अब ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए दुधवा नेशनल पार्क में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पार्क प्रशासन का साफ तौर पर कहना है कि किसी भी सैलानी को बिना मास्क प्रवेश न दिया जाए। अगर कोई सैलानी पार्क में बिना मास्क घूमता मिले तो उससे 500 रुपये बतौर जुर्माना वसूले जाएं। वहीं जिप्सी या अन्य वाहन चालकों को भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा गया है। नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए कैमरों से भी सभी पर निगाह रखी जा रही है।

प्रवेश द्वार से ही बिना मास्क के नो इंट्री
दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में घुसते ही इंट्री करने वाले पार्ककर्मी बिना मास्क के किसी भी सैलानी को प्रवेश नहीं दे रहे हैं। बुधवार को करीब 22-30 लोगों ने पर्यटन परिसर में दो शिफ्टों में इंट्री की, जिसमें सभी को मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। कर्मी ने बताया कि पार्क में इंट्री करने वालों को पार्क के नियम का बोर्ड दिखाया जाता है ताकि वह कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरीके से पालन करे।
विज्ञापन


जंगल सफारी से पहले सैलानी रहे उत्साहित
जंगल सफारी के लिए दुधवा नेशनल पार्क में जाने वाले सैलानी काफी उत्साहित दिखे। लखनऊ, दिल्ली व पलिया क्षेत्र के सैलानी चार जिप्सियों से जंगल भ्रमण के लिए गए। सभी कोविड प्रोटोकाल का पालन करते मिले। मास्क के अलावा सेनेटाइजर भी सभी के पास मिला। उधर, गाइड व जिप्सी चालक भी लगातार सैलानियों को पार्क की कोविड गाइडलाइन के बारे में बताते दिखे और जंगल के अंदर भी मास्क न उतारने की सलाह देते दिखे।

जंगल में प्रवेश से पहले बैरियर पर भी चेकिंग
वैरिएंट को लेकर कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के मिले निर्देशों के बाद दुधवा जंगल को जाने वाले मुख्य द्वार पर भी जिप्सियों को रोककर कोविड गाइडलाइन का पालन करने के बारे में बताया जा रहा था। गाइड द्वारा टोकन व पास लेने के बाद यहां से सीधे जंगल सैलानियों को भ्रमण कराने के लिए ले जाया जाता है। यहां पर भी तैनात पार्ककर्मी सैलानियों को टिप्स देते दिखे।

मास्क लगाकर जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने निकले सैलानी
दुधवा में दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर ढाई बजे सैलानी मास्क लगाकर जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा लेने के लिए निकले। दूसरी शिफ्ट में पहली जिप्सी से लखीमपुर शहर के लोग निकले जो गाइड के साथ निकले और जंगल में प्रवेश किया। गाइड ने बताया कि कैमरों से सभी सैलानियों की निगरानी की जाती है इसलिए कोविड गाइडलाइन का पालन करने की बात कहते हुए जिप्सी जंगल भ्रमण को रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें