फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को तरकस तो किसी को गिटार मिला

Sat, 03 Oct 2015 11:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार की देर शाम नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रतीक चिह्न पाने के लिए देर शाम तक कलक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जमा रही। प्रतीक चिह्न पाकर प्रत्याशी काफी खुश नजर आए। कलक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बड़ी तादाद में पहुंचने के कारण मेले जैसा माहौल था। परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक नामांकन वापस करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया गया। इन प्रतीकों में आरी, उगता सूरज, कप प्लेट, कलम दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, कुल्हाड़ी, केतली, कै ची, क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, घड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकस, तराजू आदि शामिल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें