बेलरायां। अयोध्या राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पुलिस, एसएसबी और नेपाल फोर्स ने बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया। आवागमन कर रहे लोगों के पहचानपत्र जांचे गए। सामान भी तलाशी भी ली गई।
नेपाल में पुलिस चौकी खखरोला के डीएसपी सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और 26 जनवरी को लेकर सीमा पर आवागमन कर रहे राहगीरों के पहचानपत्रों की जांच की जा रही है। सामान की सघन तलाशी ली जा रही है। डीएसपी ने नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों के ग्रामीणों से मादक पदार्थों के सेवन, बिक्री व अपराधों से दूर रहने की अपील की है। कहा कि सीमा पर गश्त के दौरान मिले संदिग्धों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर नेपाल के कुंडा थाना के थानाध्यक्ष चंखा कठायत मौजूद रहे है। संवाद