फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन भी बंद रहा सराफा कारोबार 

Mon, 07 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर लगाया सराफ कारोबारियों को तोडने का आरोप 
विज्ञापन

लखीमपुर सराफा वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को छठे दिन भी दुकानें बंद कर केंद्र सरकार के नियमों का विरोध किया। इस दौरान बैठक कर व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार सराफा व्यापारियों को तोड़ने की कोशिश कर रही है और गलत संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं। 
एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के नियम के अनुसार छोटे से छोटे कारीगर भी उत्पाद शुल्क के दायरे में हैं। यदि कोई कामगार या स्वर्णकार पांच ग्राम तक भी आभूषण बनाता है तो वह तय सीमा 40 लाख तक की छूट सीमा से बाहर हो जाएगा और उस पर भी उत्पाद शुल्क प्रभावी हो जाएगा। संबंधित अधिकारी को इतने अधिकार मिले हुए हैं कि व्यापार में इंस्पेक्टर राज और भय का माहौल उत्पन्न हो जाता है। अध्यक्ष ने व्यापारियों से एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि आठ मार्च को बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान मनोज सहगल, सुरेश अग्रवाल, अमित गुप्ता, मुंशी कपूर, अनुपम तिवारी, गोपाल जी गुप्ता, सुंदरलाल वर्मा, अनूप गुप्ता, आरके भल्ला आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। छठे दिन भी नगर का सराफा कारोबार बंद रहा और मोहम्मदी रोड पर सराफा व्यवसाइयों का धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। मोहम्मदी रोड पर लक्ष्मी नारायण ज्वैलर्स के सामने सड़क किनारे एक्साइज ड्यूटी के विरोध में धरने पर बैठे सराफा व्यवसाइयों ने कहा कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक सराफा कारोबार बंद रहेगा। धरने पर बैठे राममोहन सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सराफा व्यवसाय पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा एसोसिएशन के निर्देशन में बंदी जारी रहेगी। सराफा मंच के अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने कहा कि पांच मार्च को लखनऊ के आनंदी वाटर पार्क में उप्र सराफा एसोसिएशन के 56 जिलों से पदाधिकारी शामिल हुए हैं, जिन्होंने किसी भी कीमत पर एक्साइज ड्यूटी बर्दाश्त न करने और लगातार कारोबार बंद रखकर विरोध जारी रखने का निर्देश दिया है। इस मौके पर सहदेवलाल चड्डा, श्यामनरायन सोनी, चंदन सेठी, रवींदर सिंह निरंकारी, श्याम राजपूत, दीपक राजपूत, श्रीराम राजपूत, पुरुषोत्तम लाल स्वर्णकार, कृष्ण गोपाल राजपूत, शिवकुमार सोनी, गोपाल गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें