फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ...हमें उनसे मोहब्बत है बताना भी नहीं आता

विज्ञापन
चैती मेला के समापन पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
- चैती मेला संपन्न, गीत-संगीत की महफिल सजी, हुए रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन

- इडियन आइडल फेम फरहा नाज ने दिलों को धड़काया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। मेला चैती का समापन धूमधाम से हुआ। सांस्कृतिक मंच पर बच्चन ग्रुप के कलाकारों ने गीत-संगीत की महफिल सजाकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मेले के सांस्कृतिक मंच पर एसडीएम रत्नाकर मिश्रा और ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इंडियन आइडल फेम फरहा नाज ने -वंदे मातरम वंदे गीत गाकर देश भक्ति की अलख जगाई। ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी। दमादम मस्त कलंदर, अली का पहला नंबर। छुपाना भी नहीं आता, हमें उनसे मोहब्बत है बताना भी नहीं आता आदि गीत गाए गए। दिल्ली की एएन रॉक डांस कंपनी के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषक समाज इंटर कॉलेज को मिला पहला स्थान
मंच पर 7 अप्रैल को हुए स्कूली बच्चों के कार्यक्रम में कृषक समाज इंटर कॉलेज को प्रथम, रामजानकी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को द्वितीय, यदुशील शिक्षा निकेतन को तृतीय स्थान, विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन को चतुर्थ स्थान एवं एफएम ज्ञान दायिनी विद्या मंदिर को पंचम स्थान मिला।

चैती मेला के समापन पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें