फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मांगी नाव न केवट आना... कहहि तुम्हार मरमु हम जाना

विज्ञापन
गोला की श्री रामलीला महोत्सव में श्री राम केवट संवाद का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के श्री रामलीला महोत्सव में कलाकारों ने भगवान श्रीराम और केवट के संवाद का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम मेला मैदान स्थित श्रीरामलीला मंच पर वृंदावन के कलाकारों ने श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वन गमन, भगवान श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने का भावपूर्ण मंचन किया। जिसे देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। मंचन के बाद देर शाम कलाकारों ने गोकर्ण तीर्थ पर भगवान श्रीराम और केवट के संवाद का मंचन किया।
विज्ञापन

भक्त केवट अपने सम्मुख प्रभु श्रीराम को खड़ा देखकर अपने जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्त हो जाना चाहता है। इसीलिए वह सशर्त प्रभु राम को अपनी नाव पर बिठाना चाहता है। तीर्थ पर इस मंचन को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस मौके पर पंकज गुप्ता, पंकज तिवारी, रामगुलाम पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें