फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाइड्रा मशीन खराब... गन्ना उतारने में हो रहीं मुश्किलें

Wed, 12 Nov 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मितौली के बबौना बी गन्ना सेंटर पर गन्ने की तौल होते हुए। संवाद
विज्ञापन
मितौली। क्षेत्र के बबौना बी गन्ना सेंटर में दो दिनों से हाइड्रा मशीन खराब है। इस वजह से किसानों को गन्ना उतराई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अफसरों ने शाम तक इसके ठीक होने का दावा किया है।
विज्ञापन

ओदारा गांव निवासी किसान शादाब गाजी ने बताया कि बबौना बी सेंटर पर जब से मिल चालू हुआ है, तब से बराबर तौल हो रही है। इस सेंटर पर उतराई के नाम कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। कचियानी गांव के रहने वाले किसान सर्वेश शर्मा ने बताया कि वह दो घंटे से सेंटर पर अपनी गन्ना भरी ट्राॅली लेकर आ गए थे। लाइन ज्यादा होने की वजह से समय लग रहा है।
केशव राम यादव ने बताया कि बुधवार को उतराई नहीं हो पाई। जिला गन्ना अधिकारी वेद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि गन्ना उतराई नि:शुल्क है। अगर किसी सेंटर पर अवैध वसूली की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
हाइड्रा से हो रही गन्ने की लोडिंग
धौरहरा। तहसील क्षेत्र के वीरसिंहपुर, हसनपुर कटौती, बुचुआ, कफारा, होलागढ़, जटपुरवा, गोसाईपुरवा, तेजनपुरवा, नकहिया भूलनपुर, चंदपुरा आदि गन्ना सेंटरों को देखा गया। सभी जगह हाइड्रा मशीन से गन्ने की उतराई का काम होता नजर आया। किसानों से वसूली को लेकर बात की, लेकिन किसानों ने गन्ना उतराई के नाम पर वसूली न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें