फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर पर पति-पत्नी के बीच 15 साल बाद हुआ सुलह-समझौता

विज्ञापन
वनस्टाप सेंटर में काउंसलिंग कर दंपति में कराया समझौता - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित आपकी सखी वन स्टॉप सेंटर ने घरेलू हिंसा और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 15 वर्ष से पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े को बातचीत के जरिए हल करके दोनों में सुलह समझौता कराया गया है।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर की स्थापना हुए करीब एक साल हो गया है, जिसमें पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग करने के साथ ही उन्हें विधिक सहायता, चिकित्सीय सुविधा, पुलिस सहायता एवं निराश्रित महिलाओं को आश्रय की सुविधा दी जाती है। परामर्शदाता विजेता गुप्ता ने बताया कि फरधान क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी एक महिला और उसके पति के बीच मारपीट और घरेलू हिंसा की वजह से रिश्ते टूटने के कगार पर पहुंच गए थे। शादी के 25 साल बाद भी पीड़िता और उसका नाबालिग बच्चा पिता के प्यार और परिवार के सुख से वंचित था। इस मामले में 15 साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। केंद्र में तैनात एसआई श्रद्धा सिंह, प्रशासिका रश्मि चतुर्वेदी की सहायता से पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया, जिससे दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए हैं। इसके अलावा बिहार के पूर्णिया जिले के गांव छप्पन थाना भवानीपुर से गुमराह करके नीमगांव क्षेत्र के गांव सिकंद्राबाद लाई गई महिला के मामले में भी उसकी इच्छानुसार समाधान कराया गया। इस मौके पर केस वर्कर प्रेमलता, डॉली पाल, रश्मि वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें